अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 हादसे का शिकार, 242 लोग थे सवार

नई दिल्ली/अहमदाबाद, 12 जून।
एयर इंडिया ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया है कि अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI171 टेकऑफ के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गई। यह विमान Boeing 787-8 Dreamliner था, जिसमें कुल 242 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे।
✈️ विमान ने 13:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते उसे आपात स्थिति में वापस लौटना पड़ा। हादसे के समय यात्रियों के बीच भारी दहशत फैल गई।
🧍♂️ यात्रियों की राष्ट्रीयता:
-
🇮🇳 169 भारतीय नागरिक
-
🇬🇧 53 ब्रिटिश नागरिक
-
🇵🇹 7 पुर्तगाली नागरिक
-
🇨🇦 1 कनाडाई नागरिक
🚑 घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि शेष यात्रियों को एयरपोर्ट पर सुरक्षित रखा गया है। एयर इंडिया की मेडिकल और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंच चुकी है।
📞 Air India ने यात्रियों के परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है: 1800 5691 444
🔕 एयर इंडिया ने मीडिया से आग्रह किया है कि इस नंबर पर कॉल न करें, मीडिया के लिए अलग संपर्क नंबर जारी किया गया है।

